हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
एसएसपी अजय गणपति ने कहा जनपद में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा.
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशा तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह ज़िले ऊधमसिंहनगर और खटीमा से बिल्कुल लगते हुए नानकमत्ता में बड़ी कार्रवाई की है, यहां हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ एक्शन हुआ है। हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर तारा सिंह के अवैध निर्माण नानकमत्ता कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में सरकारी भूमि पर बने नशा तस्कर के मकान को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया है. इस अभियान में पुलिस ने लगभग 40 लाख की कीमत की सरकारी संपत्ति को मुक्त किया है. कार्रवाई के दौरान करीब 2 एकड़ से ज्यादा सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

जांच में सामने आया था, कि नानक सागर बांध क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ज़मीन पर अवैध कब्जा किया गया और फिर उस पर पक्के निर्माण कराए गए थे। पुलिस के मुताबिक इन जगहों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी के लिए खुलेआम हो रहा था। इस दौरान अवैध पक्के निर्माण के साथ ही एक धार्मिक संरचना को भी ध्वस्त कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक तारा पर डकैती, लूट, अफरहण, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत 27 केस दर्ज हैं, और फिलहाल वो जेल में बंद हैं।।। अब प्रशासन का साफ कहना है कि अपराध रे अर्जित संपत्तियों पर लगाातार कार्रवाई होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के तहत जांच में सामने आया कि नानकमत्ता डैम बंदा गिधौर निवासी तारा सिंह और उसके परिजनों ने नानकसागर बांध क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर रखा था. पुलिस के अनुसार इस स्थान का उपयोग लंबे समय से स्मैक, हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जा रहा था.
एसएसपी अजय गणपति ने कहा जनपद में नशा तस्करों, गैंगस्टरों और संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. जनपद में नशे के कारोबार और अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है. कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.