इस नई सेवा के तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सभी जानकारियां आपके फोन पर उपलब्ध होंगी। विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने निजी क्षेत्र में कार्यरत सदस्यों के लिए एक नई सुविधाजनक सेवा शुरू की है। यह सेवा व्हाट्सएप पर शुरू हुई है और इसके माध्यम से सभी सदस्यों को अपने PF खाते की जानकारी तुरंत मिलेगी।
EPFO की व्हाट्सऐप सेवा के जरिए सदस्यों को अपने PF खाता में जमा राशि की जानकारी और लेन-देन से संबंधित सभी जानकारी मिलेंगे। आपको बस अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ‘Hi’ टाइप करके भेजना है, इसके बाद आपको सभी जानकारी तुरंत मिल जाएगी। इसके अलावा, सभी ईपीएफओ सदस्यों को लगातार अपडेट भी मिलते रहेंगे। चलिए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया. . .
केंद्र सरकार ने रविवार को ईपीएफओ की व्हाट्सऐप सेवा का उद्घाटन किया। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस सेवा की शुरुआत की। इस नई सुविधा के अंतर्गत सभी सदस्य अपने पीएफ बैलेंस के साथ-साथ पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं। ईपीएफओ की व्हाट्सऐप सेवा को लेकर विभाग ने अपनी ‘एक्स’ सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट साझा की है,
केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करके बताया कि सभी सदस्यों के लिए ‘ईपीएफओ व्हाट्सऐप सेवा’ चालू कर दी गई है। इस सेवा से पीएफ खाते की बैलेंस की जांच करना आसान होगा। इसके साथ ही, पिछले पांच लेन-देन की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। सदस्य अपनी पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं। साझा किए गए पोस्ट में एक क्यूआर कोड भी शामिल किया गया है, जिसे स्कैन करके सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभाग ने इस पोस्ट के साथ एक व्हाट्सऐप नंबर भी प्रदान किया है, जिसके माध्यम से सभी अपडेट आपके मोबाइल पर उपलब्ध होंगे।
व्हाट्सऐप Whatsapp नंबर से जुड़ने की प्रक्रिया
- ईपीएफओ का व्हाट्सऐप नंबर 8796441800 को अपने संपर्कों में जोड़ें।
- इस नंबर पर व्हाट्सऐप पर ‘Hi’ टाइप करके भेजें।
- इसके बाद सभी वेरिफिकेशन प्रक्रियाओं को पूरा करें।
- याद रखें कि यह नंबर आपके UAN से संबंधित होना चाहिए।
- वेरिफिकेशन के बाद, जिस जानकारी की आवश्यकता है, उस सेवा का चयन करें।
- आप पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेन-देन या पासबुक डाउनलोड के विकल्प चुन सकते हैं।

