उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जुलाई तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी कर बताया कि पूरे राज्य में बारिश होगी।
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 27 जुलाई तक का मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है. पूर्वानुमान के मुताबिक आज 21 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तो पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया. पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होगी. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी.
मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार 21 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इन जिलों में कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश का भी पूर्वानुमान है. मौसम की इस बारिश की तीव्रता को देखते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया.
इसके अलावा टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. बाकी जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है. इस दौरान बादल गरजेंगे तो बिजली कड़केगी. मौसम विभाग के अनुसार इस कारण संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम लैंडस्लाइड हो सकते हैं. चट्टानें गिर सकती हैं. पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं सड़क और राजमार्ग बाधित हो सकते हैं. नदी और नाले में पानी ज्यादा बहाव और खतरनाक होगा.
बुधवार 22 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में विशेष अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इसके साथ ही राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली कड़केगी और बारिश तेज़ी से बहुत तेज़ी होगी.
गुरुवार 23 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बाकी जिलों में कहीं-कहीं बारिश तेज़ी से बहुत तेज़ी होगी..
शुक्रवार 24 जुलाई को देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. राज्य के बाकी जिलों में बारिश के तेज से बहुत तेज दौर चलेंगे.
शनिवार 25 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं तेज़ बारिश की संभावना है. बाकी जिलों में कहीं-कहीं बादल जोर से गरजेंगे, बिजली कड़केगी और बारिश की तेज से बहुत तेज बौछारें पड़ेंगी.
रविवार 26 जुलाई और सोमवार 27 जुलाई को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी. ये बारिश अधिकांश स्थानों पर होगी.