'युवा अग्निवीर संवाद'
सीएम धामी ने कहा कि वो युवाओं के साथ संवाद के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते हैं.
देहरादून। राजधानी देहरादून में आज राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद कार्येक्रम करने वाले हैं. आज शाम 7:30 बजे से राहुल का ये कार्यक्रम शुरू होगा. राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने देहरादून के कुआंवाला स्थित युवा केंद्र में ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया, इस कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने किया। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के सुरक्षित भविष्य को लेकर कई ऐतिहासिक घोषणाएं कीं।
सीएम धामी ने कहा युवा अग्निवीर संवाद जोश दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा ये जोश उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करता है. सीएम धामी ने कहा 2014 के बाद से देश में नये काम हो रहे हैं. उन्होंने कहा किसी भी राज्य की प्रगति में विकास और स्थिरता जरूरी होती है. उत्तराखंड की जनता ने चुनावों के मिथक को बदला है. स्थिरता, सुशासन को चुना है.
पेपरलीक के मामलों पर सीएम धामी ने कहा: एनडी तिवारी सरकार के समय दरोगा, पटवारी भर्ती पेपरलीक हुआ. इसके बाद भी कांग्रेस की सरकारों में कई पेपरलीक हुये. जिसमें कभी भी कोर् कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा उनकी सरकार के समय में ऐसे मामलों में एक्शन हुआ है. सीएम धामी ने कहा आज राज्य में बिना पर्ची और खर्ची के राज्य के युवाओं को नौकरी मिलती है. उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में नकल माफिया के बच्चों का चयन होता था. आज के दिनों में आम बच्चे सरकारी नौकरी लग रहे हैं.
अग्निवीरों के लिए स्पेशल सेल: सीएम धामी ने कहा अग्निवीरों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा आने वाले दिनों में उत्तराखंड में अग्निवीरों के लिए स्पेशल सेल स्थापित किया जाएगा. सीएम धामी ने कहा अग्निवीरों के लिए देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के साथ ही रक्षामंत्री भी चिंता कर रहे हैं. उनके बारे में सभी राज्यों की सरकारें काम कर रही हैं. उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा जहां विशेष ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ का गठन होगा। इस सेल की जिम्मेदारी खुद सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों को सौंपी जाएगी, जो हर एक अग्निवीर को राज्य सरकार की नौकरियों व अन्य क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने का जिम्मा संभालेंगे।
युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा वे खुद सैन्य परिवार से आते हैं. जिसके कारण वे सैनिकों की परेशानियों को समझते हैं. युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा उनकी सरकार युवाओं के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा राज्य सरकार ने 5 वर्षों में प्रदेश के 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी हैं. सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे सशक्त आधार मानते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.सीएम धामी ने कहा इस उत्तराखंड का भविष्य युवाओं के हाथों में है. राज्य सरकार युवाओं के लिए काम करती रहेगी.
होमस्टे योजना में अतिरिक्त छूट: पूर्व सैनिकों और देश की सेवा कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य की होमस्टे योजना एवं स्वरोजगार से जुड़ी स्कीमों में विशेष अनुदान और प्राथमिकता का लाभ दिया जाएगा।
निशुल्क प्रशिक्षण और आयु सीमा में छूट: युवाओं को सेना की भर्ती और अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए राज्य सरकार निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था करेगी। इसके साथ ही आयु सीमा में भी छूट का प्रावधान रखा गया है।
10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण: सीएम धामी ने दोहराया कि राज्य सरकार पहले ही अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय ले चुकी है।
बिना ‘पर्ची-खर्ची’ सरकारी नौकरियां: मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पूरी पारदर्शिता के साथ 34,000 से अधिक सरकारी भर्तियां की गई हैं, जिसमें भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं थी।
युवाओं और सरकार का संकल्प
सीधे सवालों के जवाब: कार्यक्रम में पहुंचे हजारों युवाओं और पूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री से अग्निवीर योजना, रोजगार की संभावनाओं और युवा सशक्तिकरण को लेकर सवाल पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने खुलकर जवाब दिया।
अंतिम व्यक्ति तक विकास: सीएम धामी ने इस बात पर जोर दिया कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। राज्य सरकार का विकास कार्य तब तक निरंतर चलता रहेगा जब तक कि इसका लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक नहीं पहुंच जाता।
इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार ने यह संदेश दिया है कि राष्ट्रसेवा का गौरवपूर्ण दायित्व निभाने वाले युवाओं को 4 साल की सेवा के बाद भी एक सशक्त और आत्मनिर्भर जीवन दिया जाएगा।