देहरादून। उत्तराखंड में 2027 के चुनाव से पहले SIR हो रहा है, आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऑफिस पहली ड्राफ्ट लिस्ट जारी की जिसमे 8 लाख लोगों के नाम काट दिए गए हैं, तो वहीं 19 लाख वोटर्स में डाटा गडबड़ियां मिली हैं, हालांकि अभी मौका है SIR में नाम लिखवाने का और किसी भी तरह की गलती को सुधरने का, लेकिन इसके लिए बहुत कुछ करना होगा।
उत्तराखंड SIR के बारे में ये है पूरी जानकारी:
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानि SIR के बाद मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ऑफिस ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। ड्राफ्ट सूची में राज्य के 71 लाख 33 हज़ार 785 मतदाता शामिल किए गए हैं। ये संख्या 2022 विधानसभा चुनाव की अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले करीब 8 लाख 25 हज़ार कम है। वहीं, करीब 19 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में अलग-अलग तरह की गड़बड़ियां मिली हैं। हालांकि राज्यभर में करीब 10 फीसदी मतदाताओं का वैरिफिकेशन पूरा नहीं हो पाया। अब 14 जुलाई से 13 अगस्त तक लोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, हटवाने या सुधार के लिए दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद जांच पूरी कर 15 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया और उनके फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किए गए। अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है। मतदाता इसमें अपना नाम, पता, उम्र और अन्य जानकारी जांच सकते हैं। अगर कोई गलती है या नाम छूट गया है तो तय समय के भीतर आवेदन कर उसे ठीक कराया जा सकता है।
दुबारा आवेदन करने के लिए ये करना होगा:
- वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर फॉर्म 6 भरना होगा।
- जबकि किसी मृत व्यक्ति का नाम हटाना है, या फिर किसी नाम पर आपत्ति जानी है तो फॉर्म 7 भरना होगा।
- नाम, पता, उम्र या अन्य जानकारी में सुधार के लिए फॉर्म 8 भरना होग।
चुनाव आयोग के मुताबिक 19 लाख वोटर्स के नामों में गड़बडी है, सबसे ज्यादा 3 ज़िलों में गड़बड़़ी मिली है। इनमें देहरादून का नाम नंबर वन पर है। यहां फिलहाल 11 लाख 90 हजार 805 वोटरों में से 3 लाख 95 हजार 868 लाख वोटरों में गड़बड़ियां मिली हैं। वहीं हरिद्वार दूसरे नंबर पर है। यहां 12 लाख 46 हजार 219 वोटरों में से 3 लाख 90 हजार 312 वोटरों में गड़बड़ी मिली है। यूएस नगर के कुल 11 लाख 55 हजार 672 वोटरों में 3 लाख 36 हजार 164 गड़बड़ियां मिली हैं। तो समय रहते आप भी अपने नाम सुधार लें, या जुड़वां लें,, और राजनीतिक पार्टियां जो चुनाव के लिए कमर कस रही हैं,, वो भी अपने वोटर्स के नाम लिस्ट में ज़रूर जांच लें।