देहरादून हत्याकांड के आरोपी में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली
देहरादून गैस एजेंसी मालिक हत्याकांड में पुलिस और बीच मुड़भेड़, दोनों के पैर में लगी गोली
देहरादून। देहरादून के तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या की घटना 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को सुबह करीब 10:30 बजे हुई। यह घटना दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में हुई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई।
घटना का विवरण
- मृतक: अर्जुन शर्मा (उम्र लगभग 40-42 वर्ष), अमरदीप गैस एजेंसी (भारत गैस) के मालिक, जो जीएमएस रोड पर स्थित है। वे कारगिल शहीद स्व. कर्नल आरसी शर्मा के बेटे थे और इंदिरा नगर (वसंत विहार थाना क्षेत्र, आईटीबीपी के पास) में रहते थे।
- घटना स्थल: तिब्बती मार्केट के पास (परेड ग्राउंड के सामने, मंदिर के बाहर)। अर्जुन शर्मा रोजाना परेड ग्राउंड स्टेडियम में टेनिस खेलने आते थे। उस दिन भी वे टेनिस खेलकर अपनी कार में सवार होने वाले थे, तभी दो स्कूटी सवार हमलावरों ने उनके सीने में सटाकर गोली मार दी।
- हमला: दो अज्ञात युवकों ने स्कूटी से आकर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। अर्जुन को गंभीर हालत में दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी अजय सिंह ने टीमों का गठन किया गया था. जिसके बाद टीमें शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी और सघन चेकिंग कर रही थी. चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश को लालतप्पर पुलिस चौकी पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन वो भाग निकला, बदमाश भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस टीम पर फायर करने लगे.
मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया. इन बदमाशों के कब्जे से दो देशी तमंचे और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है. और पूछताछ में अर्जुन शर्मा हत्या को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. घटना के बाद देहरादून एसएसपी अजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे.
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून पुलिस ने हत्याकांड में अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ के बाद दमाशों को गिरफ्तार किया है. फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है. बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. साथ ही कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई. बदमाशों का अस्पताल इलाज में कराया जा रहा है और बदमाशों से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई. पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस द्वारा बदमाशों से लगातार पूछताछ जारी है.
मकसद और पारिवारिक विवाद
प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक संपत्ति विवाद (प्रॉपर्टी और गैस एजेंसी से जुड़ा करोड़ों का मामला) का मामला लग रहा है। अर्जुन की पत्नी अभिलाषा शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उनकी सास बीना शर्मा (मां) समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है। बीना शर्मा ने पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट में अर्जुन से अपनी जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस इसे कॉन्ट्रैक्ट किलिंग मान रही है, और सुपारी (लगभग 15 लाख रुपये) पर हत्या की बात भी सामने आई है।
