देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ सप्ताह के समापन समारोह में मासूम शर्मा
देहरादून। 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ सप्ताह के समापन समारोह था. इस कार्यक्रम में मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे, लेकिन उनके जाने के तुरंत बाद माहौल अचानक बिगड़ गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइव शो के दौरान ही छात्रों के अलग-अलग गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक छात्र को चाकू लग गया और वह घायल हो गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। इसी बीच कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए किसी गैंगस्टर को चैलेंज कर माँ बहन की गालिया देने लगे.
घटना का विवरण
कार्यक्रम सांस्कृतिक था, जिसमें मासूम शर्मा और अजय हुड्डा ने प्रस्तुति थी। मासूम शर्मा ने मंच से गाने के दौरान अचानक अभद्र भाषा, गालियां (माँ-बहन वाली गालियां सहित) और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक “गुंडे” को चुनौती देते हुए कहा कि कोई उन्हें मारने आया था, होटल के बाहर संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था, और हिम्मत है तो कॉलेज में आकर सामना करे।
मासूम शर्मा की सफाई और माफी
मासूम शर्मा ने बाद में एक वीडियो संदेश जारी कर माफी मांगी।
उनका दावा: देहरादून के एक होटल (कुछ रिपोर्ट्स में Hyatt का जिक्र) में ठहरे हुए थे। पिछली रात से एक संदिग्ध व्यक्ति/गुंडा उन्हें परेशान कर रहा था, धमकी दी गई (उनके अमेरिका में रहने वाले कजिन को भी फोन पर गाली दी गई)। पूरी रात टीम तनाव में रही, नींद नहीं आई। इसी तनाव और गुस्से का असर मंच पर निकल गया। उन्होंने कहा कि वे इंसान हैं, गलती हो गई, और अगर किसी की भावनाएं आहत हुईं तो माफी चाहते हैं।
कानूनी कार्रवाई
देहरादून पुलिस (दालनवाला थाना/कोतवाली) ने मामले का संज्ञान लिया। छात्र संगठन (सत्यम शिवम छात्र संगठन) के प्रतिनिधि प्रांचल नौनी और अन्य शिकायतकर्ता वकील संदीप चमोली) की तहरीर पर FIR दर्ज की गई।
आरोप: सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता, अपमानजनक भाषा, भावनाओं को ठेस पहुंचाना के तहत BNS (भारतीय न्याय संहिता) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज। पुलिस ने शुरू में नोटिस जारी किया, अब जांच चल रही है। CCTV फुटेज और वीडियो की जांच हो रही है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी स्वत: संज्ञान लिया। मासूम शर्मा को 18 अप्रैल 2026 को पंचकुला में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया गया। आयोग ने इसे महिलाओं के प्रति अपमान माना।
अन्य पहलू
इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में झड़प भी हुई जिसमे एक छात्र (गौरव) पर चाकू से हमला हुआ, वह घायल हुआ। पुलिस इस हिस्से की भी अलग जांच कर रही है।
ये सब कुछ खानपुर के विधायक उमेश शर्मा की मौजूदगी हुआ, मासूम शर्मा के समर्थन में विधायक उमेश शर्मा ने कहा: जहा पे हम खड़े सरकार से भी बड़े, जिसे जो करना है कर लें…
