भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।
देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी ने अपने सभी सातों मोर्चों की टीम घोषित कर दी है. इन मोर्चों में 268 लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. गौरतलब है कि भाजपा ने 2 महीने पहले इन सभी सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे.
इन दिनों उत्तराखंड में बेहद मुश्किल हालात का सामना कर रही भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा बनाए रखने के लिए फिलहाल पार्टी के सभी सात मोर्चे जिसमें महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा में 268 नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है. यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद की गई हैं।
मोर्चा अध्यक्षों ने अलग-अलग मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों ने अपनी टीमों की घोषणा की:
महिला मोर्चा: प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ने टीम की घोषणा की।

किसान मोर्चा: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

युवा मोर्चा: प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली की देखरेख में टीम विस्तार हुआ।

अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा: प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने नियुक्तियां कीं।

अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा: प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह राणा ने टीम घोषित की।

अल्पसंख्यक मोर्चा: प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने टीम का विस्तार किया।

इन नियुक्तियों में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना है।
