INTERNATION YOG FESTIVAL 2026
ऋषिकेश से सटे टिहरी के मुनिकी रेती में आज से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का आगाज हो गया है. यह योग महोत्सव आगामी 22 मार्च तक चलेगा.
ऋषिकेश। ऋषिकेश के निकट स्थित टिहरी के मुनिकी रेती में आज अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का शुभारंभ हो चुका है। यह महोत्सव गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, और इसका मुख्य स्थान GMVN गंगा रिजॉर्ट, मुनि की रेती है।
महोत्सव का शुभारंभ आज 16 मार्च 2026 को हुआ। आज सुबह 10:30 बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस योग महोत्सव देश-विदेश से योग साधक भाग लेने के लिए इकठा हुए हैं।
यह योग महोत्सव 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक चलेगा। इस योग महोत्सव उद्देश्य योग के विभिन्न रूपों (हठ योग, ध्यान, प्राणायाम आदि), सत्र, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आध्यात्मिक अनुभवों का प्रचार प्रसार करना है। यह योग प्रेमियों, विशेषज्ञों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा आयोजन है, जो ऋषिकेश की योग राजधानी की परंपरा को आगे बढ़ाता है। इस कार्येक्रम को GMVN और उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मिल कर आयोजित।

सीएम धामी ने कहा कि योग के साथ-साथ इस महोत्सव में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति की प्रस्तुतियां देने के लिए भी कलाकार पहुंचे हैं. उनके उत्साहवर्धन में कोई कमी न हो, इसके भी प्रयास रहेंगे. उन्होंने बताया कि सरकार गंगा कॉरिडोर और इकोनामिक सिटी के लिए भी ऋषिकेश एवं आसपास के इलाके में काम कर रही है.

इसके अलावा गंगा के स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. उन्होंने गंगा तट पर शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की प्रदेशवासियों और योग साधकों व योगाचार्य को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह योग महोत्सव एक यादगार महोत्सव बनाने जा रहा है.

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सतपाल महाराज ने कहा कि हर साल योग महोत्सव करने का उद्देश्य यही है कि लोग योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें एवं वह स्वस्थ बने. योग से जहां शरीर निरोगी ताकतवर बनता है तो वहीं योग भारतीय योगाचार्य को विदेशों में नौकरी के अच्छे अवसर भी उपलब्ध करा रहा है.

