वर्ल्ड अर्थ आवर डे
आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे के मौके पर पूरी दुनिया में गैर जरूरी लाइट्स बंद रहेंगी, सरकार ने सभी से ऐसा करने की अपील की है.
देहरादून। आज शनिवार 28 मार्च को पुरे विश्व के साथ उत्तराखंड में भी अर्थ आवर डे मनाया जा रहा है. जिसके तहत आज पूरे विश्व में एक घंटे तक गैर जरूरी लाइट्स बंद रहेंगी. भारत में इसका समय रात 8:30 से 9:30 बजे तक है. उत्तराखंड में भी आज रात इस समय पर एक घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी. धामी सरकार ने सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से इस एक घंटे के दौरान गैर जरूरी लाइट्स बंद रखने की अपील की है.
आज वर्ल्ड अर्थ आवर डे की 20वीं वर्षगांठ है. आज सभी भारतियों से ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता के लिए, गैर-जरूरी लाइटें और बिजली के उपकरण बंद करके #EarthHour2026 में शामिल होने की अपील की गई है.
उत्तराखंड में भी आज एक घंटे ब्लैक आउट रहेगा: ‘अर्थ आवर’ के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आज 28 मार्च की रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक उत्तराखंड में भी गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखे जाएंगे. शासन ने प्रदेश के सभी नागरिकों, संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों से इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है.
अर्थ आवर डे का उद्देश्य: अर्थ आवर डे लोगों को पर्यावरण बदलाव, ग्लोबल वार्मिंग और प्रकृति संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों के बारे में जागरूक करता है. एक घंटे के लिए गैर जरूरी लाइट्स ऑफ करने से अच्छी खासा मात्रा में विद्युत ऊर्जा की बचत हो है. इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम होती है. सबसे बड़ी बात ये है कि ये अभियान विश्व भर की जनता को एक एकजुट करता है.
पृथ्वी हमारा घर है, इसे बचाना हमारा कर्तव्ये है: अर्थ आवर डे हर एक इंसान को यह याद दिलाता है कि हमारे यही छोटी छोटी बातें पर्यावरण संरक्षण में बड़ा चेंज ला सकते हैं. इसका प्रतीकात्मक संदेश ये भी है कि पृथ्वी हमारा घर है. इसकी रक्षा करना हम सभी जिम्मेदारी है.
