
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार
देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की अधिसूचना 21 जून 2025 को जारी हो चुकी है। यह चुनाव हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में होंगे।
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTIONS – चुनाव की तारीखें:
- पहला चरण: 10 जुलाई 2025
- दूसरा चरण: 15 जुलाई 2025
- मतगणना: 19 जुलाई 2025

- आचार संहिता: 21 जून 2025 से ग्रामीण क्षेत्रों में लागू, जो चुनाव परिणामों की घोषणा तक प्रभावी रहेगी।
- पदों की संख्या: कुल 66,418 पदों पर चुनाव, जिसमें शामिल हैं:
- ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587
- ग्राम प्रधान: 7,499
- क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974
- जिला पंचायत सदस्य: 358
- मतदाता: लगभग 47.70 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
- मतदान केंद्र: 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।
- नामांकन प्रक्रिया:
- पहले चरण के लिए नामांकन 25 जून 2025 से शुरू, 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTIONS – इस बार दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार भी चुनाव लड़ सकते हैं, बशर्ते उनकी संतानें 25 जुलाई 2019 से पहले जन्मी हों। उच्च न्यायालय के अनुसार, जुड़वां संतान को एक इकाई माना जाएगा। ग्राम पंचायतों की संख्या 7,795 से बढ़कर 7,286 हो गई है, जिसमें 38 नई पंचायतें शामिल हैं। ओबीसी आरक्षण और पंचायती राज अधिनियम में संशोधन से संबंधित मामले हल होने के बाद यह अधिसूचना जारी की गई।
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTIONS – हरिद्वार में पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों के साथ होंगे। हाईकोर्ट ने 24 जून 2025 को सुनवाई के बाद चुनाव तारीखों पर अंतिम निर्णय लिया।