
स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25
नई दिल्ली। भारत सरकार के “आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA)” द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजित किया जाता है, जिसमें “भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI)” भागीदार के रूप में कार्य करती है। यह सर्वेक्षण स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत 2016 से शुरू किया गया और अब यह दुनिया का सबसे बड़ा शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण है।
SWACHH SURVEKSHAN AWARDS 2024-25 – सर्वेक्षण में 3,000 से अधिक टीमें 45 दिनों तक देशभर के शहरों में जा कर सर्वे करती हैं, जिसमें हर वार्ड की स्वच्छता की जांच होती है। इसके अलावा, इस अभियान में मोबाइल, ऐप, और सोशल मीडिया के माध्यम से 14 करोड़ से अधिक नागरिकों ने अपनी राय दी।
मूल्यांकन के प्रमुख मापदंड:
- डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
- कचरे का स्रोत पर पृथक्करण
- कचरा निपटान और प्रसंस्करण
- नागरिकों की प्रतिक्रिया
- खुले में शौच से मुक्ति (ODF++)
SWACHH SURVEKSHAN AWARDS 2024-25 – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17 जुलाई 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विजेता शहरों को पुरस्कृत किया।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भारत के 4,500 से अधिक शहरों को शामिल किया गया है। इस सर्वेक्षण में शहरों का मूल्यांकन स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, नागरिक भागीदारी, और सेवा वितरण जैसे 10 मापदंडों और 54 संकेतकों के आधार पर किया गया।
2025 के सर्वेक्षण में कुछ प्रमुख परिणाम इस प्रकार हैं:
-इंदौर ने लगातार आठवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल किया।
- अहमदाबाद को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला।
- भोपाल को दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया, जबकि लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा।
- सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर, सूरत, नवी मुंबई, और विजयवाड़ा जैसे शहरों को शामिल किया गया, जो लगातार शीर्ष रैंकिंग में रहे हैं।
- छोटे शहरों जैसे “बड़वानी” और “बुधनी” ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीते।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में उत्तराखंड के शहरों की रैंकिंग निम्नलिखित है:
- लालकुआं (नैनीताल जिला): उत्तराखंड का सबसे स्वच्छ नगर पंचायत घोषित किया गया। इसे “होनहार स्वच्छ शहर” के रूप में सम्मानित किया गया।
- देहरादून: 62वां स्थान।
- पिथौरागढ़: 177वां स्थान।
- कोटद्वार: 232वां स्थान।
- हल्द्वानी: 291वां स्थान।
- हरिद्वार: 363वां स्थान।
- अल्मोड़ा: 907वां स्थान।
नोट: यह जानकारी पूर्ण रैंकिंग सूची का केवल एक हिस्सा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की आधिकारिक विस्तृत रैंकिंग के लिए “आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA)” की वेबसाइट जा कर देख सकते है।