
सूर्य कुंड, यमुनोत्री
उत्तरकाशी। यमुनोत्री पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, मनमोहन उनियाल, अमित उनियाल ने बताया कि पौष माघ की संक्रांति पर शनिदेव समेश्वर महाराज मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वह देशभर में देशाटन शुरू करेंगे। जिसमें यजमानों को यमुना जल के साथ धाम में पोटली में बांधकर सूर्य कुंड में पकाए गए चावल का प्रसाद भी भेंट किया जाएगा। साथ ही उन्हें आगामी चारधाम यात्रा पर आमंत्रित किया जाएगा।
