मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए.
सीएम धामी ने हरिद्वार में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
हरिद्वार। 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार रहे है. जिसको लेकर तैयारियां तेज चल रही हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे. उन्होंने बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ मंच, सभा स्थल, पार्किंग और वीआईपी आगमन मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

वहीं प्रशासनिक अधिकारियों को साफ सफाई, पेयजल, बिजली और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शामिल रहे.

यह कार्येक्रम उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने पर हरिद्वार में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के नाम से बड़े पैमाने पर आयोजन आयोजित किया जा रहा है. मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी का जायजा लेने पहुंचे.और उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अधिकारियों की फौज मौजूद रही. 7 मार्च को होने जा रहे इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की 4 साल की उपलब्धियां से जुड़ी और साथ ही संशोधित आपराधिक कानून बीएनएस को लेकर प्रदर्शनी लगाएगी.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्चस्तरीय बैठकें कीं, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, मंच व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा और अग्निशमन जैसी सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
सीएम धामी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि:
- कोई ढिलाई न हो।
- सुरक्षा चाक-चौबंद रहे।
- यातायात सुचारू हो, जाम न लगे।
- आमजन और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
यह कार्यक्रम राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
