दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम (साध नगर) इलाके की एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग
दिल्ली के पालम इलाके के एक दर्दनाक हादसा में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हुई 9 लोगों की मौत.
दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम (साध नगर) इलाके में आज, 18 मार्च 2026 की सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के पास, सदनगर/राम मार्केट इलाके) में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में कॉस्मेटिक या कपड़े की दुकान वाली बिल्डिंग) में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी मानी जा रही है, लेकिन अभी तक सही कारण की जांच चल रही है।
इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। और 2-3 लोग घायल हैं आग से बचने के लिए कम से कम दो लोगों ने इमारत से छलांग लगा दी थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। और कुछ लोगों को दमकल कर्मियों ने भी रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन ज्यादातर को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय बिल्डिंग में 18-19 लोग थे, और इस बिल्डिंग में केवल एक बाहर निकलने का रास्ता था।

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह लगभग 7 बजे आग की सूचना मिली। आग श्री राम चौक के पास स्थित एक पांच मंजिला इमारत में लगी थी, जिसके निचले हिस्सों में व्यवसायिक गतिविधियां (ब्यूटी पार्लर आदि) चलती थीं और ऊपरी मंजिलों पर परिवार रहते थे।
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। और 11 CATS एम्बुलेंस, BSES, वायु सेना पुलिस और NDRF के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं. सघन अग्निशमन और बचाव अभियानों के बाद आग को सफलतापूर्वक बुझा दिया गया है. जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है. सभी संबंधित एजेंसियां और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रक्रिया जारी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मामले की मजिस्ट्रेट जांच (Magisterial Enquiry) के आदेश दे दिए हैं।
लीफ्टिनेंट गवर्नर तारनजीत सिंह संधु ने स्थिति पर नजर रखने और प्रभावितों को हर संभव मदद देने का बयान दिया है।
पीएमओ की तरफ से भी मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख मुआवजे की घोषणा की गई है
