प्राकृतिक जल स्रोतों के पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया के शामिल होने के कारण
उत्तराखंड के जिन प्राकृतिक जलस्रोतों को पहाड़ में जीवन का आधार माना जाता है, आज उनका जलस्रोतों का पानी पीने लायक नहीं रहा.
देहरादून। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (GBPNIHE) के एक ताज़ा अध्ययन के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून जिले के 95.45% प्राकृतिक जलस्रोतों के नमूनों में कोलीफॉर्म और 68.18% में खतरनाक ई-कोलाई (E. coli) बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। यह अध्ययन मुख्य रूप से देहरादून के मैदानी, पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों जैसे कि चकराता के प्राकृतिक धारों और झरनों की जल गुणवत्ता पर किया गया है।
अध्ययन का दायरा: वर्ष 2025 में देहरादून जिले के 11 वर्ष-भर बहने वाले प्राकृतिक जलस्रोतों (Springs) से कुल 22 पानी के नमूने एकत्र किए गए। इन स्रोतों के पानी का उपयोग स्थानीय लोग पीने के लिए, खाना पकाने, कपड़े धोने और सिंचाई जैसे कार्यों के लिए करते हैं।
- मानसून के बाद गंभीर असर: मानसून से पहले और बाद में प्रत्येक स्रोत की जांच की गई। मानसून से पहले 11 में से 5 जलस्रोतों में ई-कोलाई पाया गया था, जो बारिश के बाद बढ़कर 10 जलस्रोतों तक पहुंच गया।
- ई-कोलाई 11 गुना बढ़ोतरी: मानसून के बाद पानी में ई-कोलाई की औसत मात्रा में 11 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। जब कि मानसून से पहले यह स्तर औसतन 4.4 MPN प्रति 100 मिलीलीटर था)।
यह शोध अल्मोड़ा में स्थित जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र सिंह लोधी के निर्देशन में शोध सहयोगी मनीष पंत द्वारा किया गया, जिसमें वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान (देहरादून) के आर.के. परिदा का भी शामिल थे।
जलस्रोतों प्रदूषण के प्रमुख कारण
- मल-मूत्र और अपशिष्ट का रिसाव: इंसान और पशुओं द्वारा घर से बहार किये गए मल-मूत्र बारिश के दौरान आसपास की बस्तियों और मवेशियों की गंदगी बहकर जलस्रोतों के रिचार्ज क्षेत्रों में मिल जाती है। और जिसके कारण ई-कोलाई बैक्टीरिया पानी में पहुंच जाता है।
- दूसरा कारण: सैटेलाइट डेटा के अध्यन से पता चला कि 2017 से 2024 के बीच घने जंगलों का दायरा 48.49% से घटकर 43.52% रह गया है, जबकि निर्माण क्षेत्र (Built-up areas) 7.42% से बढ़कर 10.33% हो गया है। मानवीय दबाव बढ़ने से प्राकृतिक का संतुलन बिगड़ रहा हैं।
स्वास्थ्य जोखिम और बचाव के उपाय
- बीमारियों का खतरा: ऐसे दूषित पानी के सीधे सेवन से डायरिया, फूड पॉइजनिंग, पेचिश, टाइफाइड और हैजा जैसी गंभीर जलजनित बीमारियां हो सकती हैं। ई-कोलाई के कुछ खतरनाक स्ट्रेन किडनी (गुर्दों) को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- वैज्ञानिकों की सलाह: आम तौर पर पहाड़ों के प्राकृतिक धारों का पानी देखने में साफ और रासायनिक मानकों पर ठीक लग सकता है, लेकिन सूक्ष्मजीवों (बैक्टीरिया) के कारण यह असुरक्षित होता है। विशेषज्ञों ने विशेष रूप से मानसून के दौरान और उसके बाद प्राकृतिक स्रोतों का पानी बिना उबाले या क्लोरीनेशन किए किये बिना सीधे न पीने की सलाह दी है।
- पानी को उबालने का सही तरीका
- पानी को तेज आंच पर गर्म करें। जब उसमें बड़े बुलबुले उठने लगें (Rolling Boil), तो उसे के बाद कम से कम 1 से 3 मिनट तक लगातार उबलने दें। ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में, जहां पानी कम तापमान पर उबलता है, इसे 3 मिनट तक उबाले।
- उबालने के बाद पानी को ढककर अपने आप ठंडा होने दें और साफ, ढक्कनदार बर्तन में ढक कर रखें।
- क्लोरीन की गोलियां या तरल ब्लीच (क्लोरीनेशन)

अगर ईंधन या बिजली की कमी के कारण पानी उबालना संभव न हो, तो इसके लिए दूसरा तरीका क्लोरीनेशन एक बेहतरीन विकल्प है:
- क्लोरीन टैबलेट: बाजार या सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों (आशा/एएनएम कार्यकर्ता) पर मिलने वाली क्लोरीन की गोलियों का उपयोग करें। 20 लीटर पानी में 1 गोली (लगभग 0.5 ग्राम या पैकेट पर लिखे निर्देशानुसार) डालें।
- घरेलू तरल ब्लीच (बिना खुशबू वाला): यदि आप साधारण अनसेंटेड ब्लीच (जिसमें 5% से 6% सोडियम हाइपोक्लोराइट हो) का उपयोग कर रहे हैं, तो 1 लीटर साफ पानी में लगभग 2 बूंद (या 20 लीटर पानी में लगभग आधा छोटा चम्मच) डालें।
- क्लोरीन या ब्लीच मिलाने के बाद पानी को अच्छी तरह हिलाएं और पीने से पहले कम से कम 30 मिनट तक छोड़ दें ताकि बैक्टीरिया पूरी तरह नष्ट हो जाएं।
- पानी छानना और फिटकरी का उपयोग (प्रारंभिक सफाई)
यदि मानसून के कारण पानी मटमैला या गंदला है, तो सीधे क्लोरीन या उबालने से पहले उसे साफ करना जरूरी है:
- कपड़े से छानना: किसी साफ सूती कपड़े को 4 से 8 तह (Layers) मोड़कर पानी छान लें, इससे मिट्टी और बड़े कण निकल जाएंगे।
- फिटकरी (Alum): गंदले पानी में फिटकरी के टुकड़े को कुछ सेकंड के लिए घुमाएं और 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। सारी गंदगी तली में बैठ जाएगी। इसके बाद ऊपर के साफ पानी को दूसरे बर्तन में निकाल लें। (ध्यान रखें: फिटकरी केवल गंदगी बैठाती है, यह ई-कोलाई बैक्टीरिया को नहीं मारती। इसलिए इसके बाद पानी को उबालना या क्लोरीन मिलाना अनिवार्य है।)
- आधुनिक घरेलू वाटर प्यूरीफायर (RO / UV)
- UV (अल्ट्रावायलेट) प्यूरीफायर: यह ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया और वायरस को निष्क्रिय करने के लिए बहुत अच्छा है, बशर्ते पानी मटमैला न हो।
- RO + UV प्यूरीफायर: यदि पानी में घुले हुए लवण (TDS) ज्यादा हैं और बैक्टीरिया का भी खतरा है, तो यह सबसे उपयुक्त है। हालांकि, मानसून के दौरान इसके फिल्टर समय पर साफ कराते रहें।
बरतने योग्य जरूरी सावधानियां
- तांबे के बर्तन: तांबे (Copper) के बर्तन में रात भर (कम से कम 6-8 घंटे) पानी रखने से भी बैक्टीरिया कम होते हैं, लेकिन भारी प्रदूषण या मानसून के समय केवल इस पर निर्भर न रहें।
- हाथों की सफाई: साफ किए गए पानी को निकालने के लिए बर्तन में सीधे हाथ या गिलास न डालें; इसके लिए हमेशा लंबी डंडी वाले करछुल (Ladle) या नल लगे कंटेनर का इस्तेमाल करें।

