धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज
रुड़की। धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के दौरान शौचालय में मौजूद पीएसी का एक जवान मलबे में दब गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
मलबे में जवान के दबे होने की सूचना मिलते ही आपदा राहत दल और एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ और राहत टीमों ने संयुक्त रूप से मलबा हटाकर जवान तक पहुंचने का अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पीएसी जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू टीम ने समय रहते जवान को बाहर निकाल लिया।
अमृत लॉ कॉलेज में पीएसी की एक कंपनी के ठहरने के दौरान हुए इस हादसे के बाद परिसर में मौजूद अन्य जवानों में भी हलचल मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर रहकर पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की।
हादसे में शौचालय का हिस्सा अचानक क्यों गिरा, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कॉलेज भवन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात अभय सिंह ने बताया कि,


