उत्तराखंड के कई न्यायालयों को बम्ब उड़ाने की धमकी
नैनीताल/उत्तरकाशी/रामनगर/हल्द्वानी: आज सुबह डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के ऑफिसियल ईमेल पर ईमेल आया. जिसमे नैनीताल, उत्तरकाशी, रामनगर तथा हल्द्वानी के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, इस धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच की. यह धमकी मुख्य रूप से ऑल इंडिया जजेस एसोसिएशन या जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई थी।

अब तक की जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

भगवत प्रसाद, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल – सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच की गई. ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है. फिलहाल पुलिस और बम डिस्पोजल टीम द्वारा न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.

धमकी का विवरण:
- ईमेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर (खासकर जज चैंबर) में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी (IED) बम लगाए गए हैं।
- विस्फोट का समय दोपहर 12:15 बजे या 1:00 बजे तक बताया गया।
- धमकी में तमिलनाडु में EWS आरक्षण रोकने की मांग का जिक्र था।
- कुछ ईमेल में खुद को पाकिस्तान की ISI या LTTE से जुड़ा बताने का प्रयास किया गया।
- यह धमकी बार काउंसिल चुनाव से एक दिन पहले आई, जिससे संदेह बढ़ा।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई:
- धमकी मिलते ही तुरंत कोर्ट परिसर खाली कराया गया। जज, अधिवक्ता, कर्मचारी और विजिटर बाहर निकाले गए।
- पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS/Bomb Disposal Squad), और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।
- पूरे परिसर को सील किया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। ड्रोन से भी निगरानी की गई।
- नैनीताल में SSP मंजूनाथ टीसी और अन्य अधिकारियों ने SOP के अनुसार कार्रवाई की पुष्टि की।
- उत्तरकाशी में भी पुलिस ने परिसर खाली कराकर जांच शुरू की, सुरक्षा बढ़ाई गई।
- जांच में ईमेल स्रोत की ट्रेसिंग चल रही है, और मेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है।
- अब तक की रिपोर्ट्स में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है, धमकी को झूठी/होक्स माना जा रहा है (जैसे यूपी में कई मामलों में हुआ)।
अब तक की जाँच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है, धमकी को झूठी माना जा रहा है
